अब बी.फार्मा, एम.फार्मा और पीएचडी धारक भी होंगे पात्र
पहले इस भर्ती में केवल डिप्लोमा इन फार्मेसी (D.Pharma) धारकों को पात्र माना गया था। लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद बी.फार्मा, एम.फार्मा और पीएचडी जैसी उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा।
इस संबंध में महेश चंद्रवंशी, त्रिलोक साहू, कुलेश्वर साहू, अतुल ठाकुर और अभिषेक सोनवानी द्वारा न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले तय की गई परीक्षा तिथि 31 अगस्त 2025 को अब बदला जा सकता है। साथ ही, आवेदन प्रक्रिया भी दोबारा शुरू की जाएगी ताकि अधिक पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकें।
परीक्षा की तिथि में हो सकता है बदलाव
चूंकि अब आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी, इसलिए 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा का आयोजन मुश्किल नजर आ रहा है। व्यापम द्वारा जल्द ही नई तारीख और आवेदन प्रक्रिया की सूचना जारी की जाएगी।
ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें
AllExamUpdate.com पर हम आपको भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले उपलब्ध कराएंगे। वेबसाइट को बुकमार्क करें और नोटिफिकेशन ऑन रखें।

