पुलिस बल मेंआरक्षक संवर्ग पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PHQC25) 2025

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2025

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों के लिए व्यापम द्वारा लिखित भर्ती परीक्षा (PHQC25) आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
यह भर्ती गृह (पुलिस) विभाग और पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर की जा रही है।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 05 अगस्त 2025 (मंगलवार)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5:00 बजे तक

प्रवेश पत्र जारी: 08 सितंबर 2025 (सोमवार)

परीक्षा तिथि: 14 सितंबर 2025 (रविवार)

परीक्षा समय: 02 घंटे अवधि

आवेदन प्रक्रिया

  1. व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/पर जाएं।
  2. पहले पंजीकरण करें (Registration)।
  3. लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  4. परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  5. आवेदन सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

परीक्षा तिथि और समय

यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा का समय पूर्वान्ह होगा और अवधि 02 घंटे की होगी।


परीक्षा शुल्क और रिफंड नीति

आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस किया जाएगा।

शुल्क उसी बैंक खाते में रिफंड किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया है।


Leave a Reply